Asian Games 2026 में शतक बनाने वाली पहली महिला बनीं शेफाली वर्मा, जानिेये बड़े रिकॉर्ड्स
एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलते हुए उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा
इसके साथ ही वह एशियाई खेलों के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं
कम उम्र में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने वाली शेफाली ने इस मुकाबले में मात्र 49 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कई लंबे छक्के शामिल रहे
शेफाली वर्मा ने दाएं हाथ की बल्लेबाज 49 गेंदों पर 100 रन बनाएं। उनकी इस पारी में तीन चौके और नौ छक्के शामिल थे
उनकी इस पारी ने उन्हें महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाने में भी मदद की.शेफाली का शतक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला टीम का तीसरा शतक बन गया
उनसे पहले, स्मृति मंधाना के नाम भारतीय महिला टीम के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड था, जिन्होंने 2026 में दुबई में हांगकांग के खिलाफ 124 रन बनाए थे
इसके बाद 2025 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ उनके 112 रन और 2018 में प्रोविडेंस में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के 103 रन का रिकॉर्ड है.
Ganesh Visarjan 2026: बप्पा की विदाई पर क्यों उछाला जाता है गुलाल और नारियल? जानियेे…