Skin Tips: सुबह चाहिए ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन? तो इस तरह चेहरे पर लगाए वैसलीन

सोशल मीडिया पर स्किनकेयर के कई ट्रेंड आते रहते हैं,'स्लगिंग' ऐसा ही एक ट्रेंड है.

ये कोरियन ब्यूटी रूटीन का हिस्सा है.

इसमें रात को सोने से पहले चेहरे पर वैसलीन या पेट्रोलियम जेली की मोटी परत लगाई जाती है.

जानिए स्लगिंग क्या होती है, और इसके साइड इफेक्ट्स क्या हैं.

स्लगिंग में पेट्रोलियम जेली की मोटी परत लगाकर त्वचा पर एक सुरक्षात्मक कवच बनाया जाता है

ये त्वचा से नमी को बाहर निकलने से रोकता है. ऐसे में त्वचा ज्यादा हाइड्रेटेड, स्मूथ और शाइनी नजर आती है.  ठंड के मौसम में ये उपाय काफी मददगार साबित हो सकता है.

इन 4 लोगों को नहीं करनी चाहिए स्लगिंग-  अगर आपकी स्किन ऑयली है या चेहरे पर अक्सर पिंपल्स होते हैं, तो स्लगिंग से बचना चाहिए.

वैसलीन की मोटी परत त्वचा पर मौजूद तेल, पसीने और डेड स्किन सेल्स को अंदर ही रोक सकती है.  इससे मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है और दर्द वाले पिंपल्स निकल सकते हैं.

अगर आप रात में रेटिनॉल, ट्रेटिनॉइन, ग्लाइकोलिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड या विटामिन सी वाले प्रोडक्ट्स लगाते हैं, तो उनके ऊपर वैसलीन लगाने से बचें.

अगर चेहरे पर खुले पिंपल्स, फुंसियां, घाव या कोल्ड सोर यानी वायरल इंफेक्शन है, तो स्लगिंग न करें.