सस्ते हो सकते हैं स्मार्टफोन-टीवी और लैपटॉप, जानिये कैसे...

 सरकार ने मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी आदि में यूज होने वाले कंपोनेंट से बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है.

इससे इनकी कीमत कम होने की उम्मीद जगी है.चलिए जानते है

अब डिस्प्ले असेंबली, लिथियम-आयन सेल्स और इंडक्टर कॉइल मॉड्यूल बनाने में इस्तेमाल होने वाले मैटेरियल सस्ता हो जाएगा.

यह छूट 31 मार्च, 2029 तक जारी रहेगी. इसके जरिए सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स का प्रोडक्शन बढ़ाना और कंपनियों की लागत कम करना चाहती है.

अभी तक डिस्प्ले असेंबली और लिथियम-आयन सेल्स आदि के लिए भारत काफी हद तक चीन और वियतनाम पर निर्भर है.

किसी भी स्मार्टफोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी की कुल लागत में डिस्प्ले असेंबली और लिथियम-आयन का काफी बड़ा हिस्सा होता है.

पहले इन पर 5-7.5 प्रतिशत तक बेसिक कस्टम ड्यूटी लगती थी.

समंदर किनारे वेकेशन पर करीना कपूर खान का सिजलिंग अवतार, बिकिनी में ढाया कहर