सुबह की शुरुआत इन हेल्दी ड्रिंक्स से करें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

सुबह की शुरुआत जिस तरह होती है, उसका असर पूरे दिन की एनर्जी और सेहत पर पड़ सकता है.

ऐसे में हेल्दी ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने और दिन की अच्छी शुरुआत करने में मदद कर सकते हैं.

आइए जानते हैं ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में, जिन्हें अपनी मॉर्निंग रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है.

गुनगुना पानी सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं. यह शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद करता है और रातभर के बाद शरीर को तरोताजा रखता है

नींबू पानी एक गिलास सादे या गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पिएं.

सत्तू ड्रिंक सत्तू में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने और शरीर को एनर्जी देता है

नारियल पानी इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और दूसरे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है

फलों और सब्जियों की स्मूदी केला, सेब, पालक और दही या दूध को एक साथ ब्लेंड करके स्मूदी तैयार करें. चाहें तो इसमें चिया सीड्स या अलसी के बीज भी मिला सकते हैं.

यह ड्रिंक विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प

सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए? इन हेल्दी फूड्स को करें शामिल