चीनी के दाम बढ़े, कितनी महंगी हो सकती है मिठाई-कोल्ड ड्रिंक और चाय?

चीनी के बढ़ते दाम इन दिनों आम आदमी की रसोई से लेकर चाय की दुकान और मिठाई की दुकानों तक असर दिखा रहे हैं.

करीब डेढ़ महीने पहले चीनी का थोक भाव 42 रुपए  से 45 रुपए प्रति किलो के आसपास था

वहीं अब यह करीब 62 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है. कुछ जगहों पर खुदरा कीमत 65 रुपए प्रति किलो तक भी पहुंच गई है.

ऐसे में त्योहारों का सीजन नजदीक होने के बीच मिठाई-कोल्ड ड्रिंक, चाय और चीनी से जुड़े दूसरे उत्पादों की कीमतों पर भी असर पड़ने की चिंता बढ़ गई है.

पहले 10 रुपए में मिलने वाली चाय अब बढ़ती लागत के कारण15 की हो गई है.

चीनी के साथ आटा, वनस्पति घी और देसी घी महंगे होने से मिठाई की कीमत 20 रुपए से 30 रुपए प्रति किलो तक बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.

पूजा की घंटी से जुड़े ये नियम क्या जानती हैं आप?