NEET (UG) 2026 Re-Exam से पहले Telegram बैन, जानिए कैसे होता है पेपर लीक में इसका यूज

भारत सरकार ने NEET (UG) 2026 Re-Exam से पहले बड़ा कदम उठाते हुए टेलीग्राम ऐप पर टेंपरेरी बैन लगा दिया है.

22 जून तक इस प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह बैन रहेगा और इस दौरान टेलीग्राम ऐप को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा

इसके बाद 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज-एडिटिंग का फीचर डिसेबल होगा.

एग्जाम लीक की घटनाओं में टेलीग्राम जैसी ऐप्स के इस्तेमाल की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

पेपर लीक की घटनाओं में शामिल रहे लोग टेलीग्राम आदि ऐप्स पर लीक हुए या फर्जी एग्जाम पेपर बेचते हैं.

टेलीग्राम पर मिलने वाली सीक्रेसी और इसके बड़े ग्रुप साइज के कारण स्कैमर और चीटिंग नेटवर्क चलाने वाले लोग इसे चुनते हैं.

बेसिक ग्रुप में 200 मेंबर एड हो सकते हैं और जैसे ही यह लिमिट पार होती है, ग्रुप अपने आप सुपरग्रुप में कन्वर्ट हो जाता है.