इस शहर में खुला था देश का पहला फ्यूल स्टेशन, जानिए तब कितनी थी 1 लीटर पेट्रोल की कीमत

भारत के पहले पेट्रोल पंप की नींव साल 1928 में रखी गई थी. उस समय मुंबई को बॉम्बे के नाम से जाना जाता था.

यह ऐतिहासिक फ्यूल स्टेशन तत्कालीन बॉम्बे के ह्यूजेस रोड (जो अब वर्ली में एनी बेसेंट रोड के नाम से प्रसिद्ध है) पर खोला गया था.

इस स्टेशन की शुरुआत बर्मा शेल नामक कंपनी ने की थी. दिलचस्प बात यह है कि आज हम जिस आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हैं, उसकी तुलना में वह स्टेशन बेहद साधारण था.

वहां केवल दो हाथ से चलने वाले डिस्पेंसर थे और उसकी कुल भंडारण क्षमता भी महज 900 से 1,200 लीटर (200-300 गैलन) के बीच थी.

बर्मा शेल एक ब्रिटिश तेल कंपनी थी, जो बर्मा ऑयल कंपनी और शेल पेट्रोलियम कंपनी के बीच एक संयुक्त उपक्रम थी.

इस कंपनी ने 1928 से लेकर 1976 तक भारत में मिट्टी के तेल, पेट्रोल और लुब्रिकेंट्स के वितरण का नेटवर्क फैलाया.

साल 1976 में भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इस कंपनी का राष्ट्रीयकरण कर दिया.

इसी राष्ट्रीयकरण के साथ भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अस्तित्व में आई. 

वर्तमान में यही कंपनी देश भर में करीब 25,000 पेट्रोल पंपों का विशाल नेटवर्क संचालित कर रही है.

आज घटे या बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें