UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इसके साथ ही देश के लाखों युवाओं का IAS, IPS और IFS बनने का सपना एक बार फिर औपचारिक रूप से शुरू हो गया है.

UPSC की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी.

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

7 पद दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिए 11 पद श्रवण बाधित उम्मीदवारों के लिए 8 पद शारीरिक अक्षमता से ग्रस्त उम्मीदवारों के लिए 7 पद बहु-दिव्यांगता श्रेणी के लिए आरक्षित हैं