ये हैं पश्चिम बंगाल के 5 सबसे रईस इलाके, जानें यहां कितने रहते हैं अरबपति?

पश्चिम बंगाल की सरकार ने 2026-27 फाइनेंशियल ईयर के लिए अपना पहला पूरा बजट पेश कर दिया है.

इस बजट में कई बड़े ऐलान किए गए हैं. इनमें एक लाख सरकारी नौकरियां, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और महंगाई भत्ते में 20% की बढ़ोतरी शामिल है.

आर्थिक विकास और तरक्की पर चर्चा के बीच आइए जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के सबसे अमीर इलाके कौन से हैं.

कोलकाता में 68 से ज्यादा अरबपति और 26000 से ज्यादा करोड़पति परिवार रहते हैं.

अलीपुर - औपनिवेशिक दौर के बड़े-बड़े बंगलों, पेड़ों से घिरी सड़कों और कड़ी सुरक्षा वाले रिहायशी परिसरों के लिए मशहूर यह इलाका लंबे समय से पुराने रईस और बड़े कारोबारी परिवारों का ठिकाना रहा है.

बालीगंज-  कोलकाता में अमीरी और रईसी का एक और शानदार नमूना है. यह इलाका प्रीमियम रिहायशी परिसर, आलीशान अपार्टमेंट, महंगे बुटीक और खास क्लबों के लिए जाना जाता है.

पार्क स्ट्रीट - को अक्सर कोलकाता की सामाजिक और कमर्शियल जिंदगी का सेंटर कहा जाता है.

सॉल्ट लेक-  सिटी खासकर सेक्टर 5 के आसपास का इलाका कोलकाता में आधुनिक अमीरी की पहचान है.

भवानीपुर-  कोलकाता के सबसे पुराने अमीर इलाकों में से एक है. यह पीढ़ियों से अमीर परिवारों का घर रहा है.