ये हैं दुनिया के सबसे बेस्ट देश, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

स्विट्जरलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे अच्छा देश बनकर उभरा है.

यह देश अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था, राजनीतिक स्थिरता, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊंचे जीवन स्तर और काफी ज्यादा बेहतरीन बिजनेस माहौल की वजह से टॉप पर रहता है

कनाडा ने  रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है. यह देश अपने उच्च गुणवत्ता वाले हेल्थ केयर सिस्टम, मजबूत शिक्षा नेटवर्क, सामाजिक सुरक्षा लाभ और अप्रवासियों के लिए स्वागत करने वाले माहौल के लिए जाना जाता है.

भारत ने कुल बेस्ट कंट्रीज लिस्ट में 63वां स्थान हासिल किया है. हालांकि रैंकिंग में भारत कई विकसित देशों से पीछे है.

भारत ग्लोबल व्यापार, टेक्नोलॉजी और भू राजनीति में तेजी से एक बड़ी भूमिका निभा रहा है.