इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?

नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने पर कर्मचारियों को आमतौर पर बोनस, इंक्रीमेंट या प्रमोशन मिलता है.

लेकिन दुबई की एक रियल एस्टेट कंपनी ने अपनी टॉप परफॉर्मर को ऐसा इनाम दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है.

कंपनी ने अपनी एक महिला कर्मचारी  नतालिया को करोड़ों रुपये की लग्जरी कार देकर सम्मानित किया है.

इस सरप्राइज का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नतालिया ने पिछले दो सालों में 500 मिलियन डॉलर से अधिक की प्रॉपर्टी डील पूरी की हैं. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 4,400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बैठती है.

धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का भाव