नवरात्रि के नौवें दिन आज महाअष्टमी और महानवमी की पूजा, जानें कन्या पूजन का मुहूर्त कब तक

शारदीय नवरात्रि का आज नौवां दिन है और इस शुभ दिन पर महाअष्टमी और महानवमी का व्रत व पूजा अर्चना की जाएगी.

महाअष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी और नवमी तिथि के दिन मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है.

इस बार सप्तमी तिथि के दो दिन होने से 19 अक्टूबर दिन सोमवार को ही अष्टमी और नवमी तिथि की पूजा अर्चना की जाती है.

वहीं अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को 10 बजकर 51 मिनट तक है, इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगी.

फिर अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को विजया दशमी का पर्व मनाया जाएगा.

नवरात्रि 2026 महानवमी आश्विन मास की नवमी  तिथि की शुरुआत – 19 अक्टूबर, सुबह 10 बजकर 51 मिनट से आश्विन मास की नवमी तिथि का समापन – 20 अक्टूबर, दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक