US Iran War Ceasefire: क्या होता है सीजफायर? जानिये इसके नियम...

सीजफायर का मतलब लड़ाई या हिंसा को रोक देना होता है.

जब दो देश या पक्ष आपसी सहमति से गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने का फैसला करते हैं, तो उसे सीजफायर कहा जाता है.

यह अस्थायी भी हो सकता है जैसे कुछ दिन या हफ्तों के लिए और स्थायी भी, इसका मुख्य उद्देश्य हिंसा को तुरंत रोकना

बातचीत के लिए मौका देना, घायलों को इलाज और लोगों को राहत पहुंचाना होता है.

हालांकि, यह जरूरी नहीं कि सीजफायर के बाद विवाद खत्म हो जाए. तनाव बना रह सकता है.

सीजफायर का कोई एक तय नियम नहीं होता है, लेकिन आम तौर पर कुछ बातें सभी समझौतों में शामिल होती हैं.

जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे और सीमा पर शांति बनाए रखेंगे.

नई सैन्य कार्रवाई, बमबारी या सैनिकों की आक्रामक तैनाती नहीं की जाती, अस्पताल, स्कूल और आम लोगों के इलाकों को निशाना नहीं बनाया जाता.

कई बार किसी तीसरे पक्ष (जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन) को यह देखने की जिम्मेदारी दी जाती है कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं.

अफवाहें और भड़काऊ खबरें रोकने की कोशिश की जाती है ताकि माहौल खराब न हो.

F15 Pilot Salary: F-15 के पायलट को कितनी सैलरी देता है अमेरिका?