Vijaya Ekadashi 2026: श्रीराम ने क्यों रखा था विजया एकादशी व्रत, जानिये कब है

विजया एकादशी 13 फरवरी 2026 को है. ये व्रत विजय दिलाने के लिए कारगर माना जाता है.

यह एकादशी जीत, सफलता और आत्मबल का प्रतीक मानी जाती है.

यह व्रत आत्मशुद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करता है और पूर्व जन्मों के पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है.

पौराणिक कथा के अनुसार जब रावण सीता जी का हरण कर लंका ले गया था.

तब श्रीराम ने हनुमान जी, सुग्रीव और वानर सेना सहित लंका की ओर प्रस्थान किया लेकिन उनके रास्ते का रोडा था विशाल समुद्र. इसे पार करना आसान नहीं था.

. ऐसे में श्रीराम ने वकदाल्भ्य मुनि से इसका उपाय जाना. तब मुनि श्री ने श्रीराम से कहा

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी का उपवास करने से आप अवश्य ही समुद्र को पार कर लेंगे और युद्ध में भी आपकी विजय होगी.