विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

उन्होंने धोनी और रोहित को पीछे छोड़कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की.

अब आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली 279 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं.

उनके पीछे एमएस धोनी और रोहित शर्मा 278-278 मैचों के साथ मौजूद हैं. इसके अलावा रविंद्र जडेजा 265 और दिनेश कार्तिक 257 मैच खेल चुके हैं.

विराट कोहली सिर्फ मैच खेलने के मामले में ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी में भी आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं.

आईपीएल 2026 में उन्होंने अपने 9000 रन भी पूरे कर लिए हैं. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह लीग के पहले बल्लेबाज हैं.

सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनके और विराट के आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखाई देता है.

कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 974 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

भारत किस देश को देता है सबसे ज्यादा कर्ज?