क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे होता है अलग

गैस सिलेंडर का एक नया रूप पारंपरिक सिलेंडरों से काफी अलग है और फायदेमंद भी.

आइए जानते हैं कि कंपोजिट सिलेंडर पुराने सिलेंडरों से कितना अलग है.

कंपोजिट सिलेंडर अगली पीढ़ी के गैस सिलेंडर हैं. इन्हें फाइबर ग्लास और हाई डेंसिटी प्लास्टिक जैसे पदार्थ की कई परतों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है.

धातु की ही बॉडी के बजाय इन्हें परतों में बनाया जाता है. इस वजह से इन्हें मजबूती और लचीलापन दोनों मिलते हैं.

इस डिजाइन की वजह से यह हल्के होते हैं, इनमें जंग नहीं लगता और पारंपरिक स्टील सिलेंडरों के  मुकाबले ये काफी बेहतर होते हैं.

पोजिट सिलेंडर सामान्य स्टील सिलेंडर के मुकाबले लगभग 50% हल्के होते हैं.

इस वजह से इन्हें उठाना, लगाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान होता है.

एक और बड़ा फायदा है सुरक्षा. धातु के सिलेंडर के उलट कंपोजिट सिलेंडरों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वे फटे नहीं.

उत्तर प्रदेश में कौन है सबसे अमीर नेता, जानें कहां-कहां से होती है कमाई?