Smartphone में कौन से चीज सबसे ज्यादा बैटरी खाती है?

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है.

कॉलिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ऑनलाइन पेमेंट से लेकर कामकाज तक, लगभग हर काम फोन से होता है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर स्मार्टफोन की बैटरी सबसे ज्यादा कौन-सी चीज खाती है?

YouTube, Instagram, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर काफी बैटरी खर्च करते हैं.

वीडियो चलाने के दौरान स्क्रीन, प्रोसेसर, स्पीकर और इंटरनेट कनेक्शन एक साथ काम करते हैं.

यही वजह है कि लगातार वीडियो देखने पर बैटरी तेजी से गिरती है. खासकर हाई-क्वालिटी वीडियो स्ट्रीमिंग मोबाइल डेटा पर ज्यादा बैटरी खर्च कर सकती है.

अगर बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है तो इसका एक बड़ा कारण मोबाइल गेमिंग भी हो सकता है.

हाई-ग्राफिक्स वाले गेम प्रोसेसर और GPU पर लगातार प्रेशर डालते हैं. साथ ही डिस्प्ले का हाई रिफ्रेश रेट, इंटरनेट कनेक्शन और फोन का टेंपरेचर भी बढ़ सकता है.

Independence Day 2026: आजादी के समय भारत की आबादी कितनी थी, जानिये