क्या करते हैं वैभव सूर्यवंशी के पापा, वो क्यों नहीं बन पाए क्रिकेटर?
श्रीलंका ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाड़ी के साथ वैभव सूर्यवंशी की धक्का मुक्की हो गई.
मैच के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी के साथ हुई धक्का मुक्की ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है.
इस विवाद के बीच आइए जानते हैं कि वैभव सूर्यवंशी के पिता क्या करते हैं और वे क्रिकेटर क्यों नहीं बन पाए.
वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी मुख्य रूप से एक किसान हैं और उन्होंने पहले एक छोटी सी दुकान भी चलाई थी.
अपने बेटे के क्रिकेट स्टार बनने से काफी पहले संजीव ने खुद भी इस खेल में बड़ा नाम कमाने का सपना देखा था.
उन्हें क्लब स्तर का एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर माना जाता था और उन्हें उम्मीद थी कि वे मैदान पर अपना प्रोफेशनल करियर बना पाएंगे.