मंदिर ट्रस्ट क्या होता है, जानिये कैसे चलता है देश के बड़े मंदिरों का मैनेजमेंट?

मंदिर ट्रस्ट किसी भी धार्मिक स्थल के सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन की मजबूत नींव होते हैं.

भारत में मंदिरों का प्रबंधन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विशाल बुनियादी ढांचे का रख-रखाव, और कानूनी अनुपालन शामिल हैं.

क्या काम करता है ट्रस्ट? किसी भी धार्मिक स्थल पर रोजमर्रा के धार्मिक अनुष्ठानों का समय पर और सही विधि से संपन्न होना बेहद जरूरी होता है.

इसके साथ ही त्योहारों और मेलों के दौरान जुटने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती होती है

प्रशासनिक निकाय इन सभी धार्मिक कार्यों, परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था देखता है.

भक्तों के रुकने के लिए धर्मशालाओं का निर्माण और परिसर में सुरक्षा तंत्र को मजबूत रखना भी इसी प्रबंधन का प्रमुख हिस्सा है.