दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, जानिये सबकुछ
दिल्ली में सोमवार, 12 अक्टूबर को घर से बाहर निकलने से पहले जरूरी अपडेट जान लीजिए.
राजधानी में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. इसका असर दिल्ली के बैंक, दुकान, मेट्रो और सड़कों पर देखने को मिल सकता है.
दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट बंद रखने का फैसला लिया गया है.
आज शराब की दुकान बंद है?आज यानी 12 अक्टूबर, सोमवार को दिल्ली में शराब की खुदरा दुकानें खुली रहने वाली हैं.
क्या आज दिल्ली में बाजार बंद रहेंगे?12 अक्टूबर को पूरी दिल्ली के बाजार बंद रखने का कोई नया आदेश सामने नहीं आया है.
क्या बैंक और स्कूल बंद हैं?12 अक्टूबर को दिल्ली में बैंकों की छुट्टी नहीं है. फिर भी आप चाहें तो बैंकिंग काम के लिए जाने से पहले अपनी शाखा में पता कर सकते हैं.
दिल्ली में बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन?पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन आज सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे.
Honeymoon Destinations: कम बजट में ऐसे करें हनीमून प्लानिंग, ये डेस्टिनेशन आपके लिए रहेंगी बेस्ट