क्या है BRICS में होने वाला गाला डिनर, कहां से शुरू हुई यह परंपरा?
भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगी.
इसके बाद एक पारिवारिक फोटो और एक संयुक्त वृक्षारोपण समारोह होगा.
पहले दिन का समापन शाम 7: 30 पर भारत मंडपम के लेवल 3 पर प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित रात्रि भोज के साथ होगा.
आइए जानते हैं कि यह ब्रिक्स गाला डिनर क्या है और यह परंपरा कैसे शुरू हुई?
ब्रिक्स गला डिनर ब्रिक्स की अध्यक्षता करने वाले देश द्वारा आयोजित एक औपचारिक स्वागत समारोह है.
यह आमतौर पर शिखर सम्मेलन के पहले दिन के बाद आयोजित किया जाता है और सरकार या फिर राज्य के प्रमुखों और सदस्य देशों के दूसरे बड़े प्रतिनिधियों को एक साथ लाता है.
यह आयोजन एक औपचारिक भोजन से काफी ज्यादा है. यह नेताओं को आधिकारिक बैठकों के संरचित वातावरण से दूर सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनौपचारिक बातचीत और कूटनीति का मौका देता है.
इस रात्रि भोज के मेनू का चयन स्थानीय पाक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है और इसमें पारंपरिक, क्षेत्रीय या फिर खास तौर से तैयार किए गए व्यंजन शामिल हो सकते हैं.
शी जिनपिंग आएंगे भारत, ब्रिक्स समिट में होंगे शामिल