मां कात्यायनी और छठी मैया का क्या है नाता, जानें रहस्य

मां दुर्गा का छठे अवतार देवी कात्यायनी (Maa Katayani) और छठी मैया (Chhathi Maiya) के बीच गहरा संबंध है.

दोनों देवियां संतान सुख, स्वास्थ्य, शक्ति और समृद्धि की अधिष्ठात्री हैं.

बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में षष्ठी देवी को स्थानीय भाषा में छठी मैया कहा जाता है. इनकी पूजा का उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी किया गया है.

बात करें मां कात्यायनी और छठी मैया के संबंध की तो, इन देवी का संबंध पालन-पोषण से जुड़ा है.

इसलिए मां कात्यायनी और षष्ठी देवी की पूजा कर भक्त देवी से संतान के अभय की विनती करते हैं.

षष्ठी देवी ही वह माता हैं, जो हमारे संतान की रक्षा और पालन-पोषण करती हैं.

इन्हें हम छठी मैया, छठ देवी, देवी कात्यायनी, योगमाया जैसे नाम से जानते हैं.