सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में क्या होता है फर्क? जानिये

सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में एक काफी बड़ा अंतर है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में कौन ठहरता है.

सर्किट हाउस एक सरकारी स्वामित्व वाली आवास सुविधा है. इसे राज्य लोक निर्माण विभाग या फिर जिला प्रशासन मैनेज करता है.

यह इमारत खास तौर से आधिकारिक यात्राओं के दौरान बड़े पद के सरकारी अधिकारी, मंत्री, जज और प्रशासनिक अधिकारियों के ठहरने के लिए डिजाइन की गई है.

आवास के अलावा सर्किट हाउस प्रशासनिक केंद्रों के रूप में भी काम करते हैं.  यहां जरूरी बैठकें, समीक्षाएं और सरकारी चर्चाएं आयोजित की जा सकती हैं.

गेस्ट हाउस एक आवास सुविधा है जो जनरल विजिटर, बिजनेस ट्रैवलर, रिसर्चर, प्रोफेसर और पर्यटकों के साथ-साथ किसी खास संस्थान के कर्मचारियों के लिए डिजाइन की गई है.

सर्किट हाउस के उलट गेस्ट हाउस मुख्य रूप से आरामदायक और किफायती आवास देता है.

इन्हें निजी मालिक, कंपनी, यूनिवर्सिटी, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन या फिर सरकारी विभाग जैसे वन विभाग या पर्यटन प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जा सकता है.