Analog और Digital TV में क्या होता है अंतर? किसकी बिजली खपत ज्यादा

टीवी तो आज के समय में ज्यादातर घरों में देखने को मिलती है.

लेकिन पहले के जमाने की टीवी और आज की नई टेक्नोलॉजी वाली टीवी में काफी अंतर हो चुका है.

क्या होता है Analog TV? Analog TV में फोटो और साउंड को लगातार बदलने वाले इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल के रूप में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है.

यानी वीडियो और ऑडियो की जानकारी एक एनालॉग वेव में मौजूद रहती है. अगर सिग्नल के रास्ते में कोई रुकावट आ जाती थी तो फोटो और साउंड की क्वालिटी खराब होने लगती थी. स्क्रीन पर झिलमिलाहट, शोर, लाइनें या धुंधली फोटो दिखाई देती थी.

Digital TV में फोटो और साउंड को डॉयरेक्ट एनालॉग वेव की तरह नहीं भेजा जाता है.  इसकी जगह पर इन्हें डिजिटल डेटा यानी 0 और 1 के रूप में बदला जाता है और फिर ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है.

डिजिटल सिग्नल टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब डेटा को आसानी से स्टोर, प्रोसेस और ट्रांसमिट किया जा सकता है.

बलखाती कमर- लहराती चोटी, 7 हसीनाओं ने ‘नागिन’ बन दिखाईं अदाएं