हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद में पिछले करीब 13 साल से कोमा में बिस्तर पर पड़े 30 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेसिया) देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी है.

अशोक राणा ने अपने बेटे का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा पता नहीं कितने बच्चे होंगे. हम चाहते हैं कि सबका भला हो, कल्याण हो.

उन्होंने कहा कि पहले हरीश राणा की फूड पाइप हटाइ जाएगी फिर अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में एम्स में रखा जाएगा. फिर धीरे-धीरे पानी देते रहेंगे.

हम उसके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान से लाएंगे और उनका अंतिम संस्कार करेंगे. मेरा बेटा टॉपर था.

20 अगस्त 2013 के दिन मेरे बेटे के साथ हादसा हुआ. रात के तीन बजे हम पीजीआई पहुंचे, जहां उसके सिर में चोट थी. पैर के तलवे में नील पड़े हुए थे.

iPhone 18 Pro: इस फोन में मिलेंगे ऐसे फीचर्स कि बाकी सब भूल जाएंगे, जानिए कब होगा लॉन्च