iPhone 18 Pro में क्या बदलेगा? जानिये अपग्रेड की पूरी लिस्ट
Apple के नए iPhone का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है.
कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपना बड़ा Apple Event आयोजित करने जा रही है, जो भारत में रात 10:30 बजे शुरू होगा.
Apple इस दौरान iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है.
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro सीरीज की हो रही है.
Dynamic Island छोटा हो सकता है- iPhone 18 Pro सीरीज के फ्रंट में Dynamic Island का साइज पहले से छोटा होने की उम्मीद है.
48MP कैमरा में Variable Aperture-iPhone 18 Pro में 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ Variable Aperture मिलने की चर्चा है.
नई A20 Pro चिप से पावर मिलेगा-परफॉर्मेंस के लिए A20 Pro चिप दी जा सकती है.
डिस्प्ले साइज-iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है.
बड़ी बैटरी-रिपोर्ट्स में 17 Pro Max के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत बड़ा बैटरी पैक मिलने की बात कही गई है.
सैटेलाइट 5G और C2 मॉडम- Apple सैटेलाइट-बेस्ड 5G कनेक्टिविटी दे सकती है. इसके साथ C2 मॉडम मिलने की भी चर्चा है, जो 5G स्पीड, सिग्नल और बैटरी एफिशिएंसी को बेहतर कर सकता है.
Pitru Paksha 2026 Date: कब से आरंभ होगा पितृपक्ष, देखें श्राद्ध की सारी तिथियां