WhatsApp Plus: सिर्फ 3 चैट पिन करने का जमाना गया, अब एक क्लिक में पिन होंगी 20 चैट्स
अगर आप कई जरूरी चैट को हमेशा सबसे ऊपर रखना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप प्लस सब्सक्रिप्शन आपके काम आ सकता है.
व्हाट्सएप प्लस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर अब एक साथ 20 चैट तक पिन कर सकेंगे.
इससे जरूरी पर्सनल और ग्रुप चैट हमेशा सबसे ऊपर दिखाई देंगी. इसके पहले 3 ही चैट पिन कर सकते थे
चैट पिन करने की प्रक्रिया पहले जैसी ही है. इसके लिए आपको चैट लिस्ट में किसी भी चैट पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होता है.
इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले पिन आइकन पर टैप करें. पिन की गई चैट हमेशा इनबॉक्स के सबसे ऊपर दिखाई देगी, जिससे बार-बार सर्च करने या नीचे स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.