कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, जानिए कैसा रहेगा पिच का हाल?
भारत और न्यूजीलेंड के बीच चल रही टी20 सीरीज के 4 मुकाबले हो चुके हैं. शुरूआती 3 मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर चुकी है.
पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपना खाता खोला.
पांचवां और टी20 सीरीज का आखिरी मैच हैमिलटन के सेडन पार्क (Seddon Park, Hamilton) में खेला जाएगा.
कब-कहां और कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड 5वां टी20भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 हैमिलटन के सेडन पार्क में रविवार, 1 नवंबर को खेला जाएगा.
भारतीय समयनुसर मैच दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले 12 बजे होगा.
सेडन पार्क, हैमिलटन पिच रिपोर्ट
सेडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है, लेकिन शुरूआती ओवरों में संभलकर रहने की जरुरत है.
यहां तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाजों के लिए कठिनाई बढ़ाती है. धीरे-धीरे जैसे गेंद पुरानी होती है, पिच बल्लेबाजों को मदद करती है.
पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 170-175 का है, लेकिन इस सीरीज में बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं, 200 से अधिक स्कोर देखने को मिल सकता है.