गुड़ी पड़वा कब है, किस दिन से होगी मराठी नए साल की शुरुआत, जानें तिथि

गुड़ी पड़वा के दिन से महाराष्ट्र में नववर्ष (मराठी कैलेंडर) की शुरुआत होती है और इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

महाराष्ट्र के साथ ही गोवा, दक्षिण भारत और भारत के कई हिस्सों में गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है

गुड़ी पड़वा के दिन से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है, जिसे विक्रम संवत कहते हैं.

आइए जानते हैं इस साल 2026 में कब है गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा की शुरुआत चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है.

इस 19 मार्च को सुबह 06.52 पर प्रतिपदा तिथि की शुरुआत होगी और 20 मार्च को सुबह 04.52 तक रहेगी.

उदयातिथि के मुताबिक 19 मार्च 2026 को ही गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा. इसी दिन से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2026) भी आरंभ होगी.

मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग