कब है टीम इंडिया का सुपर 8 का अगला मुकाबला, किससे भिंड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का पहला मैच हारने के बाद अब भारत के लिए अगले दोनों मैच करो या मरो वाले हैं.

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में ग्रुप 1 का हिस्सा है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच हो चुका है.

भारत इस मैच को 76 रनों के बड़े अंतर से हार गई. इस ग्रुप में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे भी हैं, जिनके बीच सोमवार को मुकाबला हुआ था.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय क्रिकेट टीम का अगला जिम्बाब्वे के साथ है. भारत और जिम्बाब्वे सुपर-8 में अपना पहला मैच हार चुकी हैं.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच गुरुवार, 26 फरवरी को है. ये मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये महत्वपूर्ण मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज कितना गिरा भाव