जगन्नाथ रथ यात्रा कब है, जानें तिथि, महत्व और रीति-रिवाज

जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के प्रमुख और विशेष त्योहारों में एक है.

इसे रथ यात्रा या श्री गुंडीचा यात्रा भी कहा जाता है, जिसे विशेषकर उड़ीसा के पुरी में धूमधाम के साथ मनाया जाता है.

जगन्नाथ रथ यात्र का पर्व भगवान विष्णु के अवतार जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है.

जगन्नाथ रथ यात्रा का पर्व ऐसा पवित्र अनुष्ठान है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा सजे धजे रथों में सवार होकर मौसी के घर जाते हैं.

हर साल इस वार्षिक यात्रा नें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और रथ को जगन्नाथ मंदिर से गुंडिया मंदिर (Gundicha Temple) तक लेकर जाते हैं.

इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी.

पंचांग के अनुसार 15 जुलाई सुबह 11:50 से शुरू होगी और द्वितीया तिथि 16 जुलाई सुबह 08:52 बजे समाप्त होगी.

उदयातिथि को मान्यता देते हुए 16 जुलाई को पर्व मनाया जाएगा.