जब मिट्टी के तेल का था बोलबाला, तब कितना था पेट्रोल-डीजल का दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने एक बड़े सवाल को खड़ा कर दिया है.

आइए जानते हैं मिट्टी तेल के दौर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हुआ करते थे?

पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर महंगा हो गया है और डीजल ₹2.71.

1970 के दशक से लेकर 1990 के दशक तक पेट्रोल और डीजल मिट्टी के तेल की तुलना में काफी महंगे थे.

सरकार मिट्टी के तेल को गरीब परिवारों के लिए एक जरूरी ईंधन मानती थी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए इस पर भारी सब्सिडी देती थी.

यही वजह है कि मिट्टी के तेल की कीमत काफी कम रहती थी.

1970 के दशक में मिट्टी का तेल लगभग 20 से 30 पैसे प्रति लीटर में मिलता था और पेट्रोल की कीमत लगभग 90 पैसे से ₹1.80 प्रति लीटर के बीच थी.

1980 के दशक तक मिट्टी के तेल की कीमत बढ़ाकर लगभग ₹1 से ₹1.50 प्रति लीटर हो गई थी.