जहां भर्ती थीं आशा भोसले, जानें इस हॉस्पिटल में OPD का कितना आता है खर्चा?

आशा भोसले को सीने में इन्फेक्शन की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.जानें इस अस्पताल में ओपीडी का कितना खर्चा आता है.

जिन मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है उनके लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में खर्च काफी हद तक चुने गए कमरे के प्रकार पर निर्भर करता है.

अस्पताल की वेबसाइट के मुताबिक Suite A जैसे प्रीमियम सुइट का किराया लगभग ₹31,900 प्रतिदिन हो सकता है और Suite B का किराया लगभग ₹20,600 प्रतिदिन है.

एग्जीक्यूटिव कमरों के लिए आपको ₹15,500 से  ₹16,000 रुपये प्रतिदिन देने पड़ सकते हैं. इसी के साथ डीलक्स कमरों का किराया ₹11,000 से ₹12,100 प्रतिदिन के बीच है.

इसी के साथ आईसीयू या फिर एचडीयू यूनिट जैसी क्रिटिकल केयर सुविधाओं का खर्च ज्यादा होता है

यह आमतौर पर जरूरी देखभाल के स्तर के आधार पर ₹9700 से ₹14,000 प्रतिदिन के बीच होता है.

दुनिया के इन 5 किलों में आज भी रहते हैं शाही परिवार के लोग