भारत में कहां आई थी सबसे पहले बिजली, तब कितना आता था बिल?
आज के डिजिटल युग में बिना बिजली के रहने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है.
फ्रिज, एसी और वाशिंग मशीन जैसी सुख-सुविधाओं ने हमारे रोजमर्रा के कामों को बेहद आसान बना दिया है.
भारत में बिजली के आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है, चलिए इसके बारे में जानें.
बात साल 1879 की है, जब ब्रिटिश भारत की राजधानी कहे जाने वाले कलकत्ता (अब कोलकाता) में देश की पहली बिजली की रोशनी चमकी थी.
24 जुलाई 1879 को पीडब्ल्यू फ्लेरी एंड कंपनी ने शहर के लोगों के सामने शहर का पहला बिजली का प्रदर्शन किया था.
बिजली के सार्वजनिक प्रदर्शन के ठीक दो साल के बाद यानि 1881 में भारत में बिजली का व्यावसायिक और औद्योगिक इस्तेमाल शुरू हुआ था.
कलकत्ता की प्रसिद्ध मैकिनॉन एंड मैकेंजी कॉटन मिल देश की वह पहली एतिहासिक इमारत बनी जिसके अंदर बाकायदा बिजली का बल्ब जलाया गया था.