भारत में कहां से आई सोन पापड़ी? दिवाली पर डिब्बा मिलने से पहले जानें इतिहास

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की बहार आ जाती है

इन सबके बीच जिस एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह है 'सोन पापड़ी'.

भारत के संदर्भ में माना जाता है कि सोन पापड़ी बनाने की शुरुआत सबसे पहले महाराष्ट्र के पश्चिमी शहरों में हुई थी.

वहां के स्थानीय कारीगरों ने बेसन और चाशनी के तालमेल से इस रेशेदार मिठाई को तैयार किया, जिसे स्थानीय लोगों ने खूब पसंद किया.

धीरे-धीरे महाराष्ट्र में लोकप्रिय हुई यह मिठाई गुजरात, पंजाब और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में पहुंची.

इन राज्यों के हलवाइयों ने अपने-अपने अंदाज में इसे ढाला और देखते ही देखते यह पूरे उत्तर भारत और देश के कोने-कोने में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाई बन गई.

Bigg Boss 20: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स, कौन होगा शो से आउट