सावन में कहां रहते हैं भोलेनाथ? सास को दिया था खास वचन
भगवान शंकर कैलाश पर्वत से श्रावण माह शुरू होते ही अपने ससुराल कनखल में विराज गए
सती के ब्रह्मांड में लीन हो जाने के बाद भगवान शिव ने अपनी सास को यह वचन दिया था कि वह श्रावण माह में एक महीने
अपने ससुराल कनखल रहेंगे क्योंकि सावन माह में लड़कियां अपने मायके आ जाती हैं.
सती के न रहने पर भोले बाबा की सास ने कहा कि अब श्रावण माह में उनकी बेटी की जगह कौन उनके घर पर आएगा.
. सास के यह वचन सुनकर भगवान भोलेनाथ बोले कि मैं सासू मां को वचन देता हूं कि सावन के महीने में वह अपने ससुराल रहेंगे
और इस तरह भगवान शिव तब से अपना वचन निभाने के लिए हर साल सावन माह में अपने ससुराल कनखल आते हैं और अपने भक्तों का कल्याण करते हैं.