भारत में कहां सबसे ज्यादा है बुजुर्गों की आबादी, जानें

दुनिया के सबसे युवा देशों में शुमार हमारे देश का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां की आबादी में बुजुर्गों की तादाद सबसे तेजी से बढ़ रही है.

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और घटती जन्म दर के बीच इस राज्य के कई गांवों में अब सिर्फ बुजुर्ग ही बचे हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रतिशत के मामले में देश में सबसे ज्यादा बुजुर्ग आबादी केरल राज्य में निवास कर रही है.

केरल की कुल जनसंख्या का लगभग 16.5 प्रतिशत हिस्सा उन लोगों का है जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है.

संख्या के हिसाब से देखें तो यह आंकड़ा करीब 56 लाख लोगों का बैठता है.

केरल के इन बुजुर्गों में भी एक बड़ा हिस्सा बहुत अधिक उम्र के लोगों का है.

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कुल बुजुर्गों में से करीब 11 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 80 साल या उससे भी ज्यादा है.

अनुमान है कि साल 2031 तक केरल की कुल आबादी में बुजुर्गों की यह हिस्सेदारी बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी.

Coal Reserves: किस देश में है कोयले का सबसे बड़ा भंडार, जानें …