दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है कोयला, जानें भारत के पास कितना स्टोर?

दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जिनके पास कोयले का इतना बड़ा भंडार है

बिजली प्रोडक्शन से लेकर स्टील, सीमेंट और कई भारी उद्योगों तक, कोयला वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है

दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जिनके पास कोयले का इतना बड़ा भंडार है कि आने वाले कई दशकों तक अपनी एनर्जी जरूरतें पूरी कर सकते हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कोयला कहां होता है और भारत के पास आखिर कितना कोयला स्टोर है.

चीन दुनिया में सबसे ज्यादा कोयला प्रोडक्शन करने वाला देश है. अकेले चीन पूरी दुनिया के लगभग आधे कोयले का प्रोडक्शन करता है.

यहां विशाल कोयला खदानें और मजबूत माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है. चीन हर साल करीब 4.1 अरब टन कोयला पैदा करता है.

देश के पास लगभग 143 अरब टन कोयले का भंडार मौजूद है. चीन में बनने वाली करीब 55 प्रतिशत बिजली आज भी कोयले से तैयार होती है.

यही वजह है कि चीन सबसे बड़ा प्रोड्यूसर होने के बाद भी ज्यादा कोयला निर्यात नहीं करता, क्योंकि उसका ज्यादातर कोयला घरेलू जरूरतों में ही इस्तेमाल हो जाता है.

भारत के पास करीब 319 अरब टन कोयले का विशाल भंडार मौजूद है, जो दुनिया में सबसे बड़े रिजर्व में शामिल है

गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं?