दाम बढ़ने के बाद सबसे महंगा और सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है?

आज 15 मई से देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी गई हैं.

जहां पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 97.77 रुपये तक पहुंच गई है.

वहीं, 3.11 रुपये की बढ़ोतरी के साथ डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर ति जा पहुंची है.

देश में सबसे महंगा पेट्रोल

रिपोर्टों के मुताबिक, विजयवाड़ा में पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर से 113 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रही है.

आंध्र प्रदेश के शहरों और अन्य जिला केंद्रों में ऊंची वैट (VAT) और माल ढुलाई शुल्क के कारण पेट्रोल की दरें अधिक हैं.

विजयवाड़ा में डीजल की कीमत 97.26 रुपये प्रति लीटर से 97.57 रुपये प्रति लीटर के बीच है.

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है.

यहां पेट्रोल की कीमत महज 82.46 रुपये प्रति लीटर है. यहां डीजल भी देश के बाकी हिस्सों के मुकाबले 78.05 रुपये प्रति लीटर के किफायती रेट पर मिल रहे हैं.

यहां कीमतें इसलिए कम हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने स्थानीय वैट (VAT) को मात्र 1 परसेंट पर सीमित रखने का फैसला लिया है.

देश में पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़े दाम, फ्यूल स्टेशनों के बीच लंबी कतारें