कहां देखें सुपरहिट फिल्म 'हनुमान अंश'? जानिए क्या है इसकी कहानी

महान संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है.

ये फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. अगर आप भी 'हनुमान अंश' देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म फिलहाल सिनेमाघरों में लगी हुई है.

फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी महान संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है.

फिल्म में उनके बचपन से लेकर संत के रूप में उनकी पहचान बनने तक के सफर को दिखाया गया है.

कहानी बच्चे लक्ष्मीनारायण से शुरू होती है, जिन्हें आगे चलकर भक्त नीम करोली बाबा या 'महाराज जी' के नाम से जानने लगते हैं.

बचपन में ही लक्ष्मीनारायण अपनी मां को खो देते हैं. मां के निधन के बाद जब उन्हें बताया जाता है कि उनकी मां भगवान के पास चली गई हैं

तो उनके मन में ईश्वर को खोजने की इच्छा पैदा होती है. इसी मासूम जिज्ञासा के चलते वो घर छोड़कर ईश्वर की तलाश में निकल पड़ते हैं.

नीम करोली बाबा की गजब कहानी, एमपी के राज्यपाल को रखा था होल्ड पर