देश के किन 10 राज्यों में सबसे ज्यादा मिलती है मजदूरी? देखें पूरी लिस्ट

मजदूर दिवस के मौके पर जब देश भर के कामगारों की आर्थिक स्थिति का आकलन किया गया, तो राज्यों के बीच कमाई का एक बड़ा फासला सामने आया.

भारत में हर राज्य अपनी आर्थिक क्षमता और महंगाई के आधार पर मजदूरी तय करता है.

यही वजह है कि दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में काम करने वाला मजदूर जितना कमाता है, उसके मुकाबले उत्तर प्रदेश या बिहार के मजदूरों को आधा पैसा ही मिल पाता है.

जब बात सबसे ज्यादा वेतन देने की आती है, तो देश की राजधानी दिल्ली सभी राज्यों को पछाड़ देती है.

दिल्ली में एक मजदूर औसतन 1,346 रुपये प्रतिदिन तक कमा लेता है, जिससे उसकी महीने की औसत आय करीब 35,000 रुपये तक पहुंच जाती है.

हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भारी निवेश के कारण यहां औसत दैनिक मजदूरी 1,154 रुपये के आसपास रहती है

वहीं, कर्नाटक का बेंगलुरु शहर अपने विशाल मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक आधार के दम पर मजदूरों को औसतन 33,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दे रहा है.

क्या होता है न्यूनतम वेतन, जानें 2026 में आपके राज्य में कितना है मिनिमम वेज?