दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाएं कौन-सी? जानिए भारत किस नंबर पर

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के 2026 के अनुमान और वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार नाममात्र जीडीपी के आधार पर दुनिया की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट सामने आई है.

इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, खासतौर पर भारत की पोजीशन को लेकर.

2026 के अनुमान के अनुसार अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा. करीब 31.82 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ अमेरिका बाकी देशों से काफी आगे हैं.

वहीं चीन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. 20.65 ट्रिलियन डॉलर की अनुमानित जीडीपी के साथ चीन दुनिया की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेड इकॉनमी में शामिल है.

जर्मनी 5.33 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ तीसरे स्थान पर है. यह यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाती है.

भारत 2026 में 4.51 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ चौथे नंबर पर पहुंचने का अनुमान है.

जापान 4.46 ट्रिलियन डॉलर की अनुमानित जीडीपी के साथ पांचवें स्थान पर है.

Gold Price Today: फिर बढ़ी सोने की कीमत, जानें 3 फरवरी को आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा है सोना