किन इलाकों को कहा जाता है लाल डोरा, इसका अंग्रेजों से क्या कनेक्शन?

दिल्ली के लाल डोरा और आबादी वाले गांवों में रहने वाले लोगों को जल्द ही अपनी जमीन और मकान का डिजिटल रिकॉर्ड मिलने वाला है.

दिल्ली सरकार स्वामित्व (SVAMITVA) योजना के तहत क्यूआर कोड वाले स्मार्ट प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने की तैयारी कर रही है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि किन इलाकों को लाल डोरा कहा जाता है और इसका अंग्रेजों से क्या कनेक्शन है.

दिल्ली में लाल डोरा उन इलाकों को कहा जाता है, जिन्हें ब्रिटिश शासन के दौरान गांवों की आबादी वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया था.

साल 1908 में अंग्रेजों ने राजस्व रिकॉर्ड तैयार करते समय गांवों के नक्शों पर लाल रंग की एक रेखा खींची.

इसी लाल निशान की वजह से इन क्षेत्रों को लाल डोरा कहा जाने लगा.

आजादी के बाद भी लंबे समय तक इन इलाकों में यही व्यवस्था जारी रही.

समय के साथ दिल्ली का विस्तार हुआ और कई पुराने गांव शहर का हिस्सा बन गए, लेकिन लाल डोरा की पहचान बनी रही.