चिलचिलाती धूप में सबसे ज्यादा तपती है किस रंग की कार, गर्मी से बचाता है कौन-सा रंग?

गर्मी के मौसम में धूप में खड़ी कार कुछ ही मिनटों में इतनी गर्म हो जाती है कि अंदर बैठना मुश्किल लगने लगता है

खासकर मई और जून की चिलचिलाती धूप में कार का केबिन किसी ओवन जैसा महसूस होता है.

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या कार का रंग भी गर्मी पर असर डालता है.

डार्क ब्लू और ग्रे जैसे रंग सूरज की गर्मी को ज्यादा तेजी से सोखते हैं. यही कारण है कि काले रंग की कार धूप में सबसे ज्यादा गर्म महसूस होती है.

ऐसे रंगों की कार का बॉडी पैनल और केबिन जल्दी गर्म हो जाता है, जिससे अंदर का तापमान काफी बढ़ सकता है.

सफेद, सिल्वर और हल्के रंग की कारें धूप को ज्यादा रिफ्लेक्ट करती हैं. इसी कारण ये कारें डार्क रंग की तुलना में कम गर्म होती हैं.

भारत जैसे गर्म मौसम वाले देश में सफेद रंग की कारें काफी लोकप्रिय भी हैं.

हल्के रंग के कारण कार का बाहरी हिस्सा जल्दी गर्म नहीं होता और केबिन का तापमान भी थोड़ा कंट्रोल में रहता है.

इससे AC को ज्यादा दबाव में काम नहीं करना पड़ता और लंबे सफर में बेहतर आराम मिलता है.