किस देश में सबसे ज्यादा पिया जाता है गांजा, जानिये भारत का कौन सा नंबर?
एअर इंडिया के पायलट के निलंबन के बाद दुनिया में गांजे के उपभोग के आंकड़े हैरान करने वाले हैं.
गांजा की खपत में कौन सा देश अव्वल? चलिए जानते है...
दक्षिण अमरीकी देश चिली आबादी के प्रतिशत के हिसाब से गांजा सेवन में सबसे आगे है, जहां लगभग 34.8% लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.
इसके बाद कनाडा का नाम आता है, जहां राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी मान्यता मिलने के बाद 32.7% आबादी इसका उपभोग करती है.
तीसरे स्थान पर पापुआ न्यू गिनी है, जहां 29.5% लोग गांजा पीते हैं, जबकि इजराइल में यह दर 27.0% और संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 22% दर्ज की गई है.
इसके अतिरिक्त नाईजीरिया जैसे देशों में भी 15% से अधिक नागरिक इसका सेवन करते हैं.
भारत में करीब 2.8% नागरिक (लगभग 3.1 करोड़ लोग) भांग, गांजा या चरस का इस्तेमाल करते हैं.
इस कुल आंकड़े में से केवल 1.2% आबादी ऐसी है जो गांजा और चरस का नियमित सेवन करती है.
भारत में सबसे पहले कहां आता है मानसून, जानें किस रूट से पहुंचता है आपके शहर?
Learn more