किस देश में सबसे ज्यादा हैं शाकाहारी लोग? जानिए भारत किस स्थान पर

पूरी दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जो शाकाहारी जीवनशैली के मामले में सबसे ऊपर यानी पहले स्थान पर आता है.

भारत की लगभग 30% से 40% जनसंख्या पूरी तरह से शाकाहारी जीवन शैली का पालन करती है

भारत में लगभग 27.6 करोड़ लोग पूरी तरह से शाकाहारी हैं. भारत में शाकाहार की जड़ें बेहद गहरी हैं

और इसका सीधा संबंध हिंदू धर्म, जैन धर्म और बौद्ध धर्म की प्राचीन परंपराओं से जुड़ा हुआ है.

भारतीय व्यंजन दुनिया भर में शाकाहारी भोजन का सबसे शानदार नमूना पेश करते हैं.

हमारे देश के रोजमर्रा के खान-पान में शामिल पनीर टिक्का, दाल मखनी, डोसा, पोहा और साधारण सब्जी-रोटी जैसे व्यंजन स्वाद और पोषण का बेजोड़ संगम हैं.

इस सूची में दूसरे स्थान पर मेक्सिको का नाम आता है, जिसे आमतौर पर लोग मांसाहारी देश मानते हैं.