दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?

दुनिया भर में बीफ यानी गौमांस का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. यह ग्लोबल मीट इंडस्ट्री का बड़ा हिस्सा बन चुका है.

कुल मांस खपत में बीफ की हिस्सेदारी करीब 24 प्रतिशत बताई जाती है.

ऐसे में यह सवाल भी उठने लगता है की कौन सा देश सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट करता है और इस लिस्ट में भारत की क्या स्थिति है.

ग्लोबल डाटा के अनुसार ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर बना हुआ है.

2025 के आंकड़ों के अनुसार ब्राजील करीब 3.8 मिलियन टन बीफ का निर्यात करता है.

ब्राजील के बाद बीफ एक्सपोर्टिंग में दूसरे और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और भारत का नाम आता है.

ऑस्ट्रेलिया लगभग 1.96 मिलियन टन बीफ एक्सपोर्ट करता है और एशियाई बाजार में इसकी मजबूत पकड़ है.

भारत का निर्यात करीब 1.5 मिलियन टन के आसपास बताया जाता है और इसके बड़े बाजार मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में है.

राज्यसभा में कितना ताकतवर होता है डिप्टी लीडर का पद, जिससे राघव चड्ढा को ‘आप’ ने हटाया