दुनिया में सबसे ज्यादा किस देश में देखी जाती है पोर्न, किस नंबर पर आता है भारत?

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा देश के लगभग 75% नेता पोर्न देखते हैं.

आइए जानते हैं कि पूरी दुनिया में कौन से देश में सबसे ज्यादा पोर्न देखी जाती है.

वैश्विक पोर्न खपत की रैंकिंग में संयुक्त राज्य अमेरिका का दबदबा लगातार बना हुआ है.

इसका मुख्य कारण वहां इंटरनेट की पहुंच का काफी ज्यादा होना, कम प्रतिबंध और डिजिटल पहुंच का व्यापक विस्तार है.

भारत अभी शीर्ष 10 देशों में शामिल है. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वह लगभग 9वें स्थान पर है.

भारत की रैंकिंग में गिरावट की मुख्य वजह सख्त डिजिटल नियम हैं. 2018 से सरकार ने 800 से ज्यादा व्यस्क वेबसाइटों तक पहुंच को ब्लॉक कर दिया है.

संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा इंडोनेशिया, ब्राजील, फ्रांस और फिलिपींस जैसे देश भी शीर्ष  उपभोक्ताओं में शामिल हैं.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें इन 5 चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर