भारत के किस राज्य पर है नेपाल जैसा खतरा, यहां लोग हमेशा रहते हैं तैयार...

उत्तराखंड और नेपाल दोनों की भौगोलिक बनावट बिल्कुल एक जैसी है, क्योंकि दोनों ही सेंट्रल हिमालयन बेल्ट का हिस्सा हैं.

यह पूरा इलाका दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में आता है.

26 अगस्त को नेपाल में जो हुआ, वह कोई सामान्य बाढ़ नहीं थी. वहां ग्लेशियर टूटने से पानी, बर्फ, मिट्टी

और बड़ी-बड़ी चट्टानों का ऐसा सैलाब निकला जिसने 100 किलोमीटर तक के रास्ते में आने वाले गांवों, जलविद्युत परियोजनाओं और पुलों को पूरी तरह तबाह कर दिया.

उत्तराखंड के केदारनाथ (2013) और चमोली (2021) में भी ठीक इसी तरह ग्लेशियर फटने और एवलांच के कारण तबाही मच चुकी है.

नेपाल की ताज़ा त्रासदी के बाद उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों, जैसे चंपावत और पिथौरागढ़ में अलर्ट बढ़ा दिया गया है

राज्य आपदा प्रतिवादन बल SDRF को शारदा और अन्य नदियों के तटों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

उत्तराखंड की संवेदनशील झीलों और ग्लेशियरों के पास विशेष सेंसर और स्वचालित मौसम स्टेशन लगाए जा रहे हैं.

कहां के लोग खाते हैं सबसे ज्यादा प्याज, जानिये भारत किस नंबर पर?