भारत में सबसे ज्यादा पुलिस किस राज्य में, जानिये अपराध दर
उत्तर प्रदेश में भारत की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स है और यहां की आबादी भी देश में सबसे ज्यादा है.
यहां की आबादी 24 करोड़ से ज्यादा है. इतनी बड़ी आबादी की वजह से राज्य में दर आपराधिक मामलों की कुल संख्या सबसे ज्यादा है.
इस फोर्स में लगभग 3.10 लाख से 3.73 लाख कर्मी हैं. इसमें लगभग 3.10 लाख नॉन-गजेटेड अधिकारी और कॉन्स्टेबल और लगभग 1369 गजेटेड अधिकारी शामिल हैं.
इनमें लगभग 406 आईपीएस अधिकारी और 963 प्रोविंशियल पुलिस सर्विस अधिकारी शामिल हैं.इस फोर्स के प्रमुख डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस होते हैं.
राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था 75 जिलों और कमिश्नरेट में फैली हुई है. इसे प्रोविंशियल आर्म्ड कॉन्सटेबुलरी की 33 आर्म्ड बटालियन और कई खास यूनिटों का सहयोग मिलता है.
एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक जब राज्य की तुलना दर्ज अपराधों की कुल संख्या के आधार पर की जाती है तो उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर आता है.
देश में दर्ज सभी मामलों में से लगभग 9.5% मामले इसी राज्य से आते हैं.
Flipkart Sale में Ai+ के 5 धांसू फीचर्स वाले फोन पर मिल रही तगड़ी छूट, कीमत 10 हजार से भी कम